उरई, अगस्त 19 -- Orai News: आटा। संवाददाता त्योहारों और कस्बे में शांति व्यवस्था को लेकर मंगलवार की रात को सीओ राजेश कमल, थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा व एसआई कुलवंत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने बाजार, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था परखी।इस दौरान पुलिस टीम ने दुकानदारों और राहगीरों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Orai News: आटा थाने में पीस कमेटी की बैठक, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने पर जोर सीओ राजेश कमल ने पुलिसकर्मियों क...