Orai News: सीएम योगी के दौरे में अभेद्य सुरक्षा कवच, हेलीपैड से जनसभा तक त्रिस्तरीय घेरा
उरई, जुलाई 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उरई दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लेकर जिला स्टेडियम में आयोजित जनसभा स्थल तक पूरे मार्ग को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया, जिससे बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति सुरक्षा घेरा नहीं भेद सका।सुरक्षा व्यवस्था के पहले घेरे में स्थानीय थाना पुलिस, दूसरे घेरे में क्षेत्राधिकारी (सीओ) और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी तथा तीसरे और सबसे महत्वपूर्ण घेरे में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं कमान संभाले रहे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हेलीपैड, जनसभा स्थल और पूरे वीआईपी रूट की बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वाड ने गहन जांच की। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: जनसभा की तैयारी पूरी, सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.