उरई, जुलाई 24 -- Orai News: उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जनपद में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कार्यक्रम स्थल स्टेडियम से लेकर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड तक के पूरे मार्ग को चमकाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।सीएम योगी इसी रूट से पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरने के बाद अपने फ्लीट के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे। इसी को देखते हुए चुर्खी बाईपास रोड पर रातों-रात पेड़-पौधे लगाकर रोड को सजाया गया है। सड़क किनारे लगी डिवाइडरों की पुताई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और जगह-जगह साफ-सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: सीएम के दौरे को लेकर पुलिस लाइन रोड पर चला अभियान, अवैध कब्जों को हटवाया नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की टीमें लगातार मार्ग पर डटी हैं। सुरक्षा के...