उरई, अगस्त 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं एवं संस्थागत कार्यप्रणाली का जायजा लेने के उद्देश्य से सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद एवं डॉ प्रेम प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संयुक्त रूप से जिला महिला अस्पताल एवं अन्य स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। एसएनसीयू वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई की उचित व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए।सीएमओ ने महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एस के पाल के साथ जिला महिला अस्पताल में संचालित सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट का निरीक्षण किया। यहां एसएनसीयू में केंद्रीकृत ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था विकसित करने के लिए यथोचित प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष प्रेषित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Pakur News: सिविल सर्जन ने सीएचसी ...