उरई, अक्टूबर 15 -- Orai News: जालौन। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के गेट नंबर-दो के पास लगा बिजली का पोल खतरा बन गया है। नंगे तारों में करंट दौड़ने और चिंगारियां निकलने से हादसे की आशंका बनी है। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ते के बीच लगा यह पोल आवागमन में बाधा बन रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सीएचसी में मरीजों की आवाजाही अधिक होने से खतरा और बढ़ गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पोल आधे रास्ते में लगा है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना का डर बना रहता है। पोल को हटवाने और तारों को ठीक कराने के लिए कई बार बिजली विभाग से मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Dumka News: बांस के खंभों के सहारे दौड़ रही बिजली, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आरोप है कि विभाग हादसे का इंतजार कर रह...