Orai News: सिरसाकलार में फसलें चौपट, किसानों के चेहरे पर मायूसी
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: सिरसाकलार, संवाददाता। क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में जलभराव से खड़ी फसलें गिरने और सड़ने लगी हैं। निचले इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे और पानी निकासी की मांग की है। बीते दिनों बारिश से सिरसाकलार क्षेत्र के किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान सहित अन्य खड़ी फसलों पर संकट मंडरा रहा है। जलभराव के कारण फसलें जमीन पर गिर गई हैं और कई स्थानों पर पानी में डूबने से खराब होने की कगार पर हैं। बारिश के कारण किसान खेतों में जाकर फसलों की देखरेख भी नहीं कर पा रहे हैं। मेहनत और कर्ज लेकर तैयार की गई फसल बर्बाद होने से किसानों में मायूसी है। क्षेत्र के सदुपुरा, हथना बुजुर्ग, हथना खुर्द, नगरा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.