Orai News: सिरसाकलार में पेयजल संकट गहराया, 10 हजार की आबादी बूंद-बूंद को तरसी
उरई, सितम्बर 1 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता कस्बा सिरसा कलार में बीते शनिवार को पानी की टंकी की मोटर अचानक फुंक जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी मोटर न बदले जाने से कस्बे और आसपास की करीब 10 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है।जलापूर्ति ठप होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों और पीने के पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, राघवेंद्र सिंह, सानू सेंगर और गणेश सेंगर ने बताया कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दराज स्थित हैंडपंपों पर निर्भर होना पड़ रहा है। सुबह से ही हैंडपंपों पर पानी भरने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं। घर में पानी का इंतजाम करने के चक्कर में बच्चे समय पर तैयार नहीं हो पा रहे हैं, जिससे छात्र देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं। महिलाओं को सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.