Orai News: सिरसाकलार में पेयजल संकट गहराया, नलों में आ रहा बदबूदार पानी
उरई, सितम्बर 15 -- Orai News: सिरसाकलार। संवाददाता कस्बा सिरसाकलार में भीषण पेयजल संकट और दूषित पानी की आपूर्ति ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। एक तरफ पीने के साफ पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, वहीं जर्जर और लीकेज पाइपलाइनों से आ रहे गंदे पानी के कारण दाद, खाज और खुजली जैसी त्वचा संबंधी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। बदबूदार पानी से लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से शुद्ध पेयजल की मांग की जा रही है।
गंदे पानी की गंभीर स्थिति ग्रामीणों का कहना है कि नलों में आने वाला पानी इतना दूषित और बदबूदार है कि वह न तो पीने लायक है और न ही नहाने-धोने योग्य। गंदे पानी से नहाने के तुरंत बाद शरीर में तेज खुजली शुरू हो जाती है। सबसे बदतर स्थिति दीवान यादव के मकान के सामने सामुदायिक शौचालय के पास है। यहां मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज है, जिसमें शौच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.