Orai News: सियार के हमले से दहशत में कुइयाझोर के ग्रामीण, लाठी-डंडों से भगाया
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: आटा, संवाददाता। कुइयाझोर गांव में सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार शाम को गांव निवासी खेमचंद्र, माखनलाल, मलखान और शिवशंकर अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सियार सामने आया और चारों पर हमला करने लगा।सियार को अपनी ओर झपटते देख चारों ने घबराकर पास पड़ी लाठियां और डंडे उठा लिए और एक साथ उस पर हमला कर दिया। काफी देर तक प्रतिरोध के बाद सियार मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सियार के डर से गांव के बच्चे और बड़े सहमे हुए हैं। खेतों और रास्तों पर अकेले निकलने में डर लगता है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी भय बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़कर सुरक्षित स्थान प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.