Orai News: सिम्हारा चौराहे पर पीएम-सीएम की होर्डिंग जलाने पर तीन लोगों पर मुकदमा
उरई, अगस्त 18 -- Orai News: कालपी। संवाददाता महेवा ब्लॉक क्षेत्र के सिम्हारा चौराहे पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली होर्डिंग को फाड़कर जलाने के मामले में चुर्खी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इसे भड़काऊ और समाज में विद्वेष फैलाने वाला कृत्य मान रही है।बम्हौरा निवासी राजू पाठक ने चौराहे पर राष्ट्रीय नेताओं की फोटो युक्त होर्डिंग लगाई थी। कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों ने उसे फाड़कर आग लगा दी थी। राजू पाठक के अनुसार जब उन्होंने आरोपियों से शिकायत की तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने मामला सही पाया। चुर्खी थाना पुलिस ने आकाश सिंह निवासी हथनौरा, ओमवीर सिंह निवासी हथनौरा और लोकेन्द्र सिंह निवासी बम्हौरा के खिलाफ केस दर्ज किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.