Orai News: सिमिरिया गांव में दंपति को बंधक बना डकैती करने वाले आरोपी का रिमांड, निशानदेही पर माल बरामद
उरई, सितम्बर 29 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। ग्राम सिमिरिया में जन्माष्टमी की रात बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर तमंचे की नोंक पर घर में डाली गई डकैती के अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर लेकर अभियुक्त की निशान देही पर आभूषण बरामद किए है। इस मामले में कोतवाली पुलिस तीन अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है। बीते दिनों जन्माष्टमी की रात रिटायर रेलवे सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुवीर अहिरवार के घर में नकाबपोश बदमाशों ने रघुवीर व उसकी पत्नी सिमकुरा को बंधक बना लिया और मुंह में कपड़ा ठूसा और हाथ पैर बांध दिए थे उसके बाद अंदर रखे बक्सों में से सोने चादी के आभूषण और नगर पर झाड़ू फेर दी थी। बदमाश सिमकुरा के नाक से सोने की कील व पैरों से पायल भी उतार लें गए थे। कोतवाली पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.