Orai News: सिकरी राजा में हुआ हरिनाम संकीर्तन
उरई, अगस्त 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता ग्राम सिकरीराजा में हरिनाम संकीर्तन साप्ताहिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्त पहुंचकर संकीर्तन कर रहे है।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा में सरकार धाम स्थित हनुमान मंदिर में साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन साप्ताहिक यज्ञ महोत्सव का आयोजन चल रहा है। हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर संकीर्तन का जाप कर रहे हैं। जिसमें हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का जाप चल रहा है। संकीर्तन में आलोक, अतुल, रामकेश, जितेंद्र, कपिल, नीरज, देवेश आदि ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.