उरई, अगस्त 24 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। सनातन धर्म में भगवान शिव को अतिप्रिय सावन मास के अंतिम सोमवार पर जालौन पूरी तरह शिवमय हो गया। नगर में वीर बालाजी हनुमान मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले और ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। कांवड़ यात्रा के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उरई मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास वीर बालाजी हनुमान मंदिर पर एकत्रित होने लगे। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई। यात्रा देवनगर चौराहे से कोतवाली के सामने स्थित काली माता मंदिर, सरस्वती माता मंदिर के बाद तहसील मार्ग होते हुए बड़ी माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर और छोटी माता मंदिर होते हुए चुर्खीबाल स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Orai News: आखिरी सोमव...