उरई, अगस्त 2 -- Orai News: उरई। संवाददाता आज सावन के पहले सोमवार के चलते जिले के हर कोने में हर हर महादेव की गूंज रहेगी। श्रद्धालु अपने अपने तौर तरीके से बाबा की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक करेंगे। इसके चलते शिवालयों को भव्यता के साथ सजाया संवारा गया है। रविवार को आखिरी दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कमेटी के लोगों ने बताया कि मंदिरों में सारे बंदोबस्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Sawan First Somwar 2026: कल है सावन का पहला सोमवार, भोलेनाथ को चढ़ाएं ये 10 चीजें, मनोकामना पूरी होने की है मान्यताशिवालयों की सजावट शहर में महाकालेश्वर, सिद्धेश्वर के साथ हुल्की माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, संकटा माता सरीखे प्रमुख जगहों पर शिवालय हैं। कमेटी के लोगों ने बताया कि यहां पर सावन के सोमवार पर विशेष पूजा पाठ होता है। बड़ी संख्या में भक्तों का आना जाना ...