उरई, नवम्बर 14 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। सालाबाद में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित शिवम नगायच ने कहा कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जो जिज्ञासु हो, वह भाग्यवान है। हम जिस कलयुग में जी रहे हैं, उसमें बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है। जो भक्ति को धारण करता है, वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में तीन ताप परेशान करें तो भगवान के निकट पहुंच जाएं, जिससे तीनों तापों से छुटकारा मिलता है। तब तक कलयुग के पाप हमें परेशान करेंगे, जब तक पुराण हमारे जीवन में शामिल न हो जाएं। यही पुराणों की महिमा है। भगवान शिव की महिमा का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शंकर का नाम और ध्यान भी मंगलमय है। शिव जैसा समान दृष्टा कौन होगा, महादेव दैत्य एवं ...