Orai News: सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले नागरिकों को माला, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: कालपी। संवाददाता ग्यारहवीं शरीफ के अवसर पर नगर के मोहल्ला मिर्जा मंडी कालपी में स्थित हुजूर गौस पाक के आस्ताने पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों समेत हजारों अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। अकीदतमंदों ने फातिहा में शामिल होकर मुल्क और कौम की तरक्की अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के मैनेजर हाफिज इरशाद अशरफी तथा मदरसे के प्रिंसिपल मुफ्ती तारिक बरकाती के संयोजकत्व में दारुल उलूम गौसिया मजीदिया अहाता बड़े पीर साहब में शानो-शौकत के साथ जश्न गौसुल वरा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में तकिया मस्जिद के पेश इमाम हाजी मुजीब अल्लामा सहित महबूब सिद्दीकी, वसीउद्दीन खलीफा, हाजी जमीरुद्दीन, अतीकुर्रहमान, कामिल, मुकीम रहमानी और शाकिर बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.