Orai News: साधन सहकारी समितियों का एडीएम ने निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया
उरई, अक्टूबर 10 -- Orai News: कालपी। संवाददाता अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) जालौन शिवानी सिंह के साथ नायाब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला साधन सहकारी समिति कालपी, नियामतपुर एवं आटा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।तहसील कालपी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समितियों पर आए किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान समितियों में बिक्री दर, स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं स्टॉक की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण का उद्देश्य समितियों की व्यवस्थाओं को परखना और किसानों की समस्याओं से वाकिफ होना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.