Orai News: साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
उरई, अक्टूबर 21 -- Orai News: आटा। संवाददाता साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से बुधवार को आटा क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान साइबर प्रभारी कुलवंत सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन ठगी और पहचान चोरी जैसे अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।अभियान के दौरान साइबर प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उनकी निजी और बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर लेते हैं। अनजान लिंक पर क्लिक करना, ओटीपी साझा करना और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.