Orai News: साइबर अपराध पर सख्त हुए एएसपी, लंबित विवेचनाओं का लिया जायज़ा
उरई, नवम्बर 18 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस लाइन के सभागार में साइबर क्राइम सेल, सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं का निरीक्षण कर विवेचकों का अर्दली रूम लिया गया और ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि पीड़ितों की गाढ़ी कमाई को बचाया जा सके।बैठक में एएसपी ने थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क के काम की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत रिस्पांस दिया जाए और मामलों का जल्द निस्तारण हो। आईटी एक्ट से जुड़े लंबित मुकदमों में तकनीकी साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन, विवेचना का त्वरित निस्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.