उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली कालपी के ग्राम गुलौली निवासी 35 वर्षीय बुलबुल खान को मंगलवार रात घर में जहरीले सर्प ने काट लिया। सर्पदंश से युवक अचेत हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. आदर्श गौतम ने जांच की। स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार रात में घर में सांप घुस आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...