उरई, अगस्त 24 -- Orai News: उरई, संवाददाता। मिड-डे मील में गड़बड़ी कर बच्चों को देने वाले खाने के आरोप में निलंबित चल रहे प्रधानाध्यापक विद्यालय से सोमवार को जबरन अभिलेखों को उठाकर अपने साथ ले गया। शिक्षकों ने घटना की शिकायत 112 पर की और पुलिस ने आकर मौके पर जांच की। इसके बाद सभी अध्यापकों ने घटना की लिखित शिकायत चौकी प्रभारी को दी तथा एबीएसए और बीएसए को फोन पर तत्काल मामले की जानकारी दी। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय औरेखी के प्रधानाध्यापक जब्बार सिद्दकी को वित्तीय अनियमितताओं, राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान सहित अनेक बिंदुओं पर ग्राम वासियों की शिकायत पर जांच के बाद बीएसए विकास चौधरी ने 19 अगस्त को प्रधानाध्यापक जब्बार सिद्दीकी को निलंबित कर अवकाश पर भेजा था। प्रधानाध्यापक के निलम्बन के बाद विद्यालय के देखरेख का काम सीनियर शिक्षक संतोष कु...