Orai News: ससुराल आई पत्नी पर पुश्तैनी जेवर ले जाने का आरोप, पति ने दी तहरीर
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: आटा, संवाददाता। अटरिया गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी और मायके वालों पर पुश्तैनी जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अनीस ने बताया कि उसकी शादी 7 मई 2025 को भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र निवासी अंजली पुत्री गुड्डन से हुई थी। आरोप है कि पत्नी 5 माह पहले मायके चली गई थी। 5 जुलाई 2026 को वह माता-पिता के साथ शाम 6 बजे ससुराल आई और सास से अलमारी की चाबी लेकर जेवर अटैची में रख लिए। जेवरों में हाथ का हथफूल, चांदी की पायल, कमरपेटी और सोने का मंगलसूत्र शामिल था। अगले दिन वह मायके चली गई। बाद में परिवार को जेवर गायब होने का पता चला। पति ने कई बार जेवर मांगे, लेकिन पत्नी ने देने से इनकार कर दिया। 3 सितंबर को रिश्तेदारों के साथ लेने गया तो अंजली ने ससुराल आने से भी मना कर दिया। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.