Orai News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को छात्राओं को लगाई एचपीवी वैक्सीन
उरई, अगस्त 12 -- Orai News: उरई। संवाददाता पुलिस लाइन सभागार में एसपीवी वैक्सीनेशन का जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीन लगाने को जागरूक किया। एचपीवी वैक्सीन का महत्व बताते हुए मौके पर छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी उमेश कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरिसूदन, आरआई पुलिस लाइन पवन कुमार ने किया। स्वास्थ्यकर्मी छाया देवी और किरन राठौर ने टीकाकरण किया। यहां उपस्थित किशोरी माही और अपूर्वा को एचपीवी का टीका लगाया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी उमेश कुमार ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एसपीवी वैक्सीनेशन के फायदे बताते हुए जागरूक किया। इस दौरान जनपद स्तरीय प्रतिनिधि की टीम में राजीव चौहान, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.