Orai News: सर्वर खराबी से ठप हुई खाद वितरण व्यवस्था, किसानों को लौटना पड़ा बैरंग
उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: कालपी। संवाददाता खाद विक्रेताओं की ई-पॉश मशीनें सर्वर में खराबी के चलते बंद रहीं, जिससे सुदूर क्षेत्रों से यूरिया लेने आए किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।लगातार एक पखवाड़े से हो रही बरसात के बाद बीते तीन दिनों से पानी बंद है, जिसके चलते किसानों को ज्वार व बाजरा की फसलों की वृद्धि के लिए यूरिया की जरूरत पड़ गई है। सोमवार से ही सहकारी समितियों, पीसीएफ केंद्रों और प्राइवेट खाद विक्रेताओं की दुकानों पर किसानों की लाइन लगी हुई है। मंगलवार को अचानक विभाग का सर्वर खराब हो गया, जिससे ई-पॉश मशीनें नहीं चल सकीं और वितरण ठप हो गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: किसानों को नहीं मिली खाद, मायूस होकर लौटे पीसीएफ केंद्र प्रभारी धनीराम कुशवाहा ने बताया कि अब खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन है। इसमें किसानों को फार्मर आईडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.