उरई, नवम्बर 29 -- Orai News: उरई। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के साथ बढ़ रही सर्दी अब लोगों को बीमार करने लगी है। बदलते मौसम का असर जिला अस्पताल की ओपीडी में साफ दिखाई दे रहा है। खांसी-जुकाम और कोल्ड डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इलाज कराने आने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग हैं। शनिवार को ही 1062 मरीजों ने पर्चा काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराकर इलाज कराया। जिला अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी के ए और बी ब्लॉक में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा जांच के लिए पैथोलॉजी में भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दे रही है।उधर चिकित्सकों के अनुसार सुबह-शाम की ठंड और दिन में धूप के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ रहा है। इसी वजह से...