Orai News: सरमन की त्रयोदशी पर परिजनों ने खुद संवारी राह
उरई, अगस्त 17 -- Orai News: आटा, संवाददाता। कुइया झोर में बारिश के बीच सड़क की बदहाली ने एक बार फिर ग्रामीणों की परेशानी उजागर कर दी। 5 अगस्त को सरमन निषाद की मौत के बाद सोमवार को उनकी त्रयोदशी थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों के आने से पहले ही परिजनों को रास्ते की दुश्वारियां दूर करने में जुटना पड़ा। बारिश से कच्चे मार्ग पर कीचड़ और मलबा जमा होने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल था। ऐसे में परिजनों ने फावड़े उठाए और रास्ते को साफ कर आने-जाने लायक बनाया। बारिश के चलते कुइया झोर की राह कई जगह दलदल में तब्दील हो गई है। नालों में पानी का बहाव तेज होने से हालात और बिगड़ गए हैं। त्रयोदशी में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले रिश्तेदारों को रास्ते में परेशानी न हो, इसके लिए परिजनों ने कीचड़ हटाने का काम शुरू किया। रास्ता साफ होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.