Orai News: सरकारी रास्ते पर चबूतरा बनाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
उरई, अक्टूबर 18 -- Orai News: आटा। संवाददाता आटा कस्बे के मोहल्ले में सरकारी आम रास्ते पर चबूतरा बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाना पुलिस से शिकायत की है। ग्राम आटा निवासी शिवलाल ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने आम रास्ते पर चबूतरा बना लिया है, जिससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस से सरकारी रास्ते से कब्जा हटवाने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.