Orai News: सरकारी भूमि से राजस्व व पालिका की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण
उरई, जुलाई 13 -- Orai News: कालपी। संवाददाता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने नगर के मोहल्ला अदल सराय में सरकारी नजूल भूमि एवं तालाब की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के विरुद्ध अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।प्रशासन को शिकायत मिली थी कि मोहल्ला अदल सराय स्थित गाटा संख्या 1409 की सरकारी नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर उसकी प्लाटिंग की जा रही है तथा भूखंडों की बिक्री भी की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तथा अवैध निर्माण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: कोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण में चला बुल्डोजर अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.