Orai News: सरकारी गूल को तोड़कर चकरोड में मिलाया
उरई, जुलाई 24 -- Orai News: जालौन। संवाददाता सरकारी गूल को तोड़कर कुछ किसानों ने अपने खेतों में मिला लिया है। जिसके चलते अन्य किसान सिंचाई के लिए परेशान होते हैं। पीड़ित किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर गूल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।काशीनाथ निवासी मयंक, चुर्खीबाल निवासी जसराम, भगवानदास आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनकी कृषि योग्य भूमि मौजा भिटारा में स्थित है। उनके खेत से पूर्व दिशा में गूल बनी हुई है। उनके खेतों में सिंचाई के लिए एकमात्र साधन यही गूल है। लेकिन इस गूल को कुछ किसानों ने जबरन तोड़कर अपने खेतों में मिला लिया है। गूल टूट जाने के कारण अब खेत तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। ऐसे में खेतों में सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.