Orai News: सरकारी केंद्रों पर डीएपी खत्म, रबी बुवाई से पहले किसान परेशान
उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: जालौन। संवाददाता रबी की बुवाई की तैयारियों के बीच नगर के सरकारी खाद केंद्रों पर डीएपी का स्टॉक खत्म होने से किसान परेशान हैं। खाद लेने के लिए किसान रोजाना केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। समय पर खाद न मिलने से बुवाई प्रभावित होने की चिंता सता रही है।नगर में किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए बापू साहब स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड और मंडी परिसर स्थित पीसीएफ केंद्र संचालित हैं। क्षेत्र के किसान इन्हीं केंद्रों से खाद लेते हैं, लेकिन वर्तमान में दोनों केंद्रों पर स्टॉक नहीं है। किसान उम्मीद लेकर पहुंचते हैं और उपलब्धता न होने पर निराश लौटते हैं।किसान सुनील कुमार, कौशल किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि रबी फसलों की तैयारी के समय खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.