Orai News: सभासद ने खोला मोर्चा; लगाए आरोप
उरई, अगस्त 1 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर वार्ड संख्या-5 के सभासद अमित कुमार जाटव ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। सभासद ने नगर पंचायत प्रशासन पर फर्जी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति, अवैध इंटरलॉक फैक्ट्री को संरक्षण देने तथा निजी भूमि पर बिना नोटिस कार्रवाई करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। और धरने पर बैठ गए।सभासद अमित जाटव का कहना है कि नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के नाम पर 15 से 20 ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं जो वास्तविक रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति एक साथ नगर पंचायत और मनरेगा दोनों जगह कार्यरत दिखाया गया है तथा दोनों स्थानों से वेतन प्राप्त कर रहा है। उनके अनुसार यह सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.