Orai News: सब स्टेशन में खराब विद्युत उपकरण बदल कर मशीनों की हुई टेस्टिंग
उरई, जुलाई 10 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। नगर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से उरई बिजली परीक्षण के सहायक अभियंता डीके आजाद के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत उपकेंद्र कालपी में विशेष अनुरक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान मशीनों एवं अन्य विद्युत उपकरणों की गहन जांच कर खराब उपकरणों को बदलने के साथ उनकी टेस्टिंग भी की गई। अनुरक्षण कार्य के दौरान तकनीकी कर्मचारियों ने ट्रिपिंग की समस्या से जुड़े उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत की तथा खराब पार्ट्स को नए उपकरणों से प्रतिस्थापित किया। इस दौरान मशीनो की केबिल भी बदली गई।सभी कार्य पूरे होने के बाद विद्युत प्रणाली का परीक्षण किया गया। फलसू उपकरण संतोषजनक रूप से संचालित पाए गए। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि समय-समय पर अनुरक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.