Orai News: सब स्टेशन के 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का हुआ मेंटेनेंस
उरई, जुलाई 15 -- Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर स्थित 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र कालपी में 10 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कार्य कराया गया। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम की देखरेख में विभागीय कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर के विभिन्न उपकरणों की तकनीकी जांच कर आवश्यक मरम्मत की गयी। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।गौरतलब हो कि विद्युत उपकेंद्र कालपी में 10-10 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी कमियां सामने आने पर उसका निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेंटेनेंस कराया गया। इस दौरान ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर, डिस्क, केबल, फेस एवं विद्युत तारों की गहन जांच कर आवश्यक सुधार कार्य किए गए। यह भी पढ़ें- जेई संगठन ने रखी मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.