उरई, अगस्त 3 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम हांसा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सब्बल से हमला कर घायल कर दिया गया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित गौरव द्विवेदी निवासी हांसा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही दो लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने सब्बल से वार कर उसे चोटिल कर दिया। हमले में गौरव को सिर और हाथ में चोटें आई हैं। गौरव ने बताया कि आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के कारण उन्होंने उस पर हमला किया। घटना के बाद वह किसी तरह बचकर थाने पहुंचा और प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घ...