Orai News: सड़क में धंसे ट्रक के पहिए, पलटा गिट्टी से लदा ट्रक, चालक सुरक्षित
उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नगर के स्टेशन रोड पर कंजड़ बाबा के पास शनिवार सुबह गिट्टी से लदा ट्रक अचानक सड़क में धंसने के बाद पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।शनिवार सुबह एक ट्रक गिट्टी लादकर स्टेशन रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक कंजड़ बाबा के पास पहुंचा, तभी उसके पिछले हिस्से के दाहिनी ओर के दोनों पहिए अचानक सड़क में धंस गए। पहिए धंसने से चालक ट्रक को संभाल नहीं सका और गिट्टी से लदा भारी ट्रक सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई। ट्रक पलटने के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सड़क में भारी वाहन के पहिए धंसने और ट्रक पलटने की घटना से सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.