Orai News: सड़क पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, एक घंटे बाधित रहा मार्ग
उरई, अगस्त 23 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता वन विभाग द्वारा नीलाम किए गए यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटान के दौरान रविवार को रामपुरा-टीहर मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। कटान के दौरान एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे विद्युत पोल भी टूट गया।गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। विशाल पेड़ गिरने से रामपुरा-ऊमरी मार्ग करीब एक घंटे तक अवरुद्ध रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर ठेकेदार के श्रमिकों ने पेड़ की छंटाई कर मार्ग को साफ किया, तब यातायात सुचारू हुआ। विद्युत पोल टूटने से क्षेत्र की रात्रि प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो गई। ग्रामीणों ने कटान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए यातायात व विद्युत लाइनों की सुरक्षा का ध्यान रखने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.