Orai News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम
उरई, जुलाई 21 -- Orai News: उरई। संवाददाता सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के को लेकर एआरटीओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राहवीर योजना के ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया जिससे अधिक से अधिक लोग दूसरों की जान बचाने की लिए प्रेरित हों तथा यातायात नियमों के कड़ाई से पालन करने पर भी जोर दिया गया।एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने जिले में लगातार चल रहे अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर राहवीर योजना के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना में नामांकित अस्पतालों में 15 लाख तक का निशुल्क उपचार पीड़ित के अस्पताल पहुंचते ही शुरू कर दिया जाएगा। वाहन चालकों को भी हिदायत दी गई सख्ती के साथ नियमों का पालन करें और वाहनों के संचालन के दौरान अपने सभी वैध प्रपत्र अपने साथ रखें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.