उरई, सितम्बर 3 -- Orai News: जालौन।संवाददाता नगर के औरैया रोड से शाहगंज की ओर जाने वाली सड़क से करीब 100 मीटर आगे शाहिद के मकान के पीछे से निकली सड़क के बीचों बीच बिजली का पोल खड़ा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क के बीच में लगा यह पोल आवागमन में बाधा बना हुआ है।शाहगंज जाने वाली मुख्य सड़क से जुड़ी इस सड़क का इस्तेमाल आसपास रहने वाले लोग आवागमन के लिए करते हैं। सड़क के बीच में बिजली का पोल होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। विशेष रूप से सामान लेकर आने वाले वाहनों को रास्ते में ही रुकना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Deoria News: पुलिस चौकी और सड़क किनारे पोल लगाने पर हंगामा, पुलिस ने रुकवाया काम लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण आवागमन की सुविधा के लिए किया गया है, लेकिन बीच में बिजली का पोल होने के कारण इसका पूरा लाभ नहीं...