Orai News: सड़कों को गड्ढामुक्ति का अभियान शुरू
उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: उरई, संवाददाता। बरसात में ध्वस्त हुई सड़कों पर अब जल्दी ही आवागमन सुलभ होगा। सोमवार से जनपद में गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है। चिन्हित मार्गों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की खराब सतह और गड्ढों को दुरुस्त कराया जाएगा। अलग अलग क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने कार्य का निरीक्षण किया। अभियान के पहले चरण में उरई क्षेत्र के पांच मार्गों की कुल 63 किलोमीटर लंबाई को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान के तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरी मार्ग और बंगरा रेढर लगामपुरा मार्ग के 15-15 किलोमीटर हिस्से में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किलोमीटर, आटा-चुर्खी मार्ग से नूरपुर संपर्क मार्ग के 3 किलोमीटर तथा जालौन-चुर्खी मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को भी गड्ढामु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.