उरई, अगस्त 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता दो दिन से जारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और कई लोग मलबे में दब कर घायल हुए हैं। बारिश धान की फसलों के लिए फायदेमंद है लेकिन तिल और सब्जी की फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रही है। बुधवार को कोंच पिंडारी मार्ग बंद होने के बाद गुरुवार को सतोह गांव जलमग्न हो गया। गांव की गौशाला पानी से लबालब भर गई है यहां के गोवंश अन्ना छोड़ दिए गए हैं। गांव की सचिव से लेकर प्रशासक प्रधान की लापरवाही सामने आई है।दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कें पानी से डूब गई है गली मोहल्लों से लेकर गांव में जलभराव हो गया है आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम सतोह में विकास की दमखख भर...