Orai News: सट्टे की पर्ची व नकदी के साथ दो पकड़े, अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
उरई, अक्टूबर 22 -- Orai News: जालौन। संवाददाता पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर सट्टा और अवैध शराब के तीन आरोपियों को पकड़ा। एसआई सफीक अहमद ने बापू साहब क्षेत्र में सट्टे के नंबर लिख रहे तोपखाना निवासी निहाल और चिमनदुबे निवासी जाकिर को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2350 रुपये नकद, डायरी और सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। वहीं सारंगपुर रोड पर एसआई रामकिशोर ने सारंगपुर निवासी देशराज को 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.