Orai News: संयुक्त निदेशक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर परखे इंतजाम
उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: उरई। संवाददाता संयुक्त निदेशक झांसी मंडल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ जयप्रकाश ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, चिल्ड्रेन वार्ड, आयुष्मान वार्ड, महिला मेडिकल वार्ड और एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने एनआरसी में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, भोजन और इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मरीजों को मिल रहे उपचार और दवाओं की उपलब्धता भी परखी। इस दौरान सीएमएस डॉ जगजीवन राम और राहुल अग्निहोत्री मौजूद रहे। जेडी ने साफ-सफाई और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.