Orai News: संयुक्त निदेशक झांसी ने किया एट का निरीक्षण कर आशाओं को दिए निर्देश
उरई, अक्टूबर 14 -- Orai News: उरई। संवाददाता झांसी मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ जयप्रकाश ने एट ब्लॉक के ग्राम सोमई, अकोढ़ी और नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में आशाओं के कार्यों की मॉनिटरिंग की।बुधवार को संयुक्त निदेशक ने घर-घर जाकर बुखार, आईएलआई, टीबी, कुष्ठ रोगी और कुपोषित बच्चों की सूची बनाने और उसे ई-कवच पोर्टल पर भरने के निर्देश दिए। साथ ही आभा आईडी बनाने और कीट सर्वेक्षण को प्रतिदिन पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर, बायोलॉजिस्ट भावना वर्मा, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक केके पांडे, मलेरिया निरीक्षक कुलदीप सिंह, राजकुमार, मंडलीय नगरीय कोऑर्डिनेटर फिरोज आलम और ब्लॉक स्तर से वीके पांचाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.