उरई, सितम्बर 8 -- Orai News: जालौन। संवाददाता गल्ला व्यापार कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को गल्ला मंडी में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में छटी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूजा पाठ के बाद आमंत्रित लोगों को भोजन कराया जाएगा। बंगरा मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में स्थित श्रीकृष्ण जी के मंदिर में जन्माष्टमी के बाद बुधवार को छटी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में छटी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मंडी व्यापारी, किसान, पल्लेदार व अन्य आमंत्रित साथियों के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: आनंद आश्रम में छठी का उत्सव आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...