उरई, सितम्बर 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर नगर के बाजार में कान्हा के भोग और प्रसाद की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की चहल-पहल रही। घरों और मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। लोगों ने माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी, फल, मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदी।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर माखन-मिश्री का भोग लगाने की परंपरा के चलते इसकी सबसे अधिक मांग दिखाई दी है। लोग ताजा माखन, मिश्री, दूध और दही की खरीदारी करते नजर आए। कई घरों में माखन-मिश्री का भोग तैयार करने के लिए जरूरी सामान पहले ही जुटा लिया गया है। वहीं कुछ लोग बाजार से तैयार माखन और मिश्री खरीदकर ले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौनक, सजने लगे कान्हा के दरबार धनिया पंजीरी की ...