Orai News: श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के 104 वर्ष पूर्ण, सुंदरकांड पाठ से मनाया स्थापना दिवस
उरई, जुलाई 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के ज्वालागंज स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर की स्थापना के 104 वर्ष पूरे होने पर मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा और मंदिर व्यवस्थापक सुनील गुप्ता के सहयोग से विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीलक्ष्मीनारायण, भगवान भोलेनाथ, प्रभु श्रीराम और हनुमानजी महाराज की पूजा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया। पाठ के समापन पर उपस्थित भक्तों ने राष्ट्र, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अनंत गुप्ता, संरक्षक सतीश सिंह सेंगर, महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता, राजकुमार सोनी, कंचन अग्रवाल, साधना श्रीवास्तव, पवन अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अरविंद श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.