Orai News: श्रावण मास में अलखिया मंदिर पर होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
उरई, जुलाई 28 -- Orai News: जालौन। संवाददाता नगर के चुर्खी रोड स्थित सार्वजनिक अलखिया बैरागी बंजारा मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर के पुजारी रूप नारायण शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे, जिनमें भगवान शिव के पूजन, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। इस दौरान श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव का पूजन कर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- चण्डी मन्दिर में बनेंगे सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग मंदिर परिसर में सावन मास की विशेष तिथियों एवं सोमवार को सार्वजनिक रुद्राभिषेक भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.