Orai News: श्रमदान कर विद्यार्थियों ने स्वच्छता का दिया संदेश
उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: कोंच। संवाददाता सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच, जालौन में श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में श्रम की गरिमा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को विकसित करना रहा।कार्यक्रम श्रमदान प्रभारी डॉ. राघवेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशन में संपन्न हुआ। सभी ने मिलकर कक्षों, पुस्तकालय तथा आसपास के परिसर की सफाई की और स्वच्छ एवं व्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। यह भी पढ़ें- एनएसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.