उरई, अगस्त 5 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता क्षेत्र के गांव नौरेजपुर में श्मशान घाट की समुचित व्यवस्था न होने के कारण एक अधेड़ की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों को भारी बारिश के बीच त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर होना पड़ा। यह तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर करती है।कुठौंद विकासखंड की ग्राम पंचायत नौरेजपुर निवासी देवेंद्र पाल 45 वर्ष पुत्र सियाराम पाल का बीमारी के चलते मंगलवार को गुजरात के पालनपुर स्थित सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और परिवार के भरण-पोषण के लिए पालनपुर में कलर-पेंट का काम करते थे। बुधवार सुबह शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश और बदहाल सड़क के बीच तिरपाल के नीचे हुई सरमन की अंतिम विदाई लेकिन गांव में श्मशान ...