उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: आटा। गांव में किसी की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी ग्रामीणों को जगह तलाशनी पड़ रही है। भदरेखी में अंत्येष्टि स्थल नहीं होने के कारण रविवार को 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने खाली स्थान पर ततिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार कराया। बारिश के बीच त्रिपाल थामे ग्रामीणों की तस्वीर गांव में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बयां कर रही है।भदरेखी निवासी गीता देवी पत्नी संत सिंह राठौड़ 45 वर्ष की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान जब गांव में निर्धारित अंत्येष्टि स्थल नहीं मिला तो परिजनों और ग्रामीणों को खाली स्थान तलाशना पड़ा। स्थान मिलने के बाद बारिश से बचाव के लिए तिरपाल लगाया गया और उसी के नीचे अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई।ग्रामीण पवन लाक्षाकार, विनय राठौड़, विशाल सि...